भाजपा सांसद ने गांधी के सत्याग्रह को बताया ड्रामा

भाजपा सांसद ने गांधी के सत्याग्रह को बताया ड्रामा ! पार्टी ने दिखाई नाराजगी



बेंगलुरु – भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वतंत्रता के लिए की गई लड़ाई को ड्रामा बताया। इसे लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नाराजगी जताई है। सोमवार को पार्टी सूत्रों ने बताया किपार्टी का शीर्ष नेतृत्व गांधीजी पर दिए गए अनंत हेगड़े के बयान से खासानाराज है। हेगड़े से बिना किसी शर्त माफी मांगने को कहा गया है।दरअसल, रविवार कोएक कार्यक्रम में हेगड़े ने कहा कि स्वाधीनता का पूरा संघर्ष ही बनावटी था और इसे ब्रिटिश साम्राज्य का समर्थन हासिल था। उस दौरके तथाकथित बड़े नेताओं ने एक भी बार पुलिस से मार नहीं खाई थी। उनका स्वतंत्रता आंदोलन ड्रामा था। इन बड़े नेताओं ने अंग्रेजों की इजाजत के बाद यह ड्रामा किया। यह कोई असल लड़ाई नहीं थी, यह दिखावटी संघर्ष था।


हेगड़े ने गांधीजी की भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलनों को भी नाटक करार दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जो लोग कांग्रेस का समर्थन करते हैं, वे यही कहते हैं कि भारत को आजादी भूख हड़ताल और सत्याग्रह से मिली। यह सच नहीं है। अंग्रेजों ने देश को सत्याग्रह की वजह से नहीं छोड़ा। उन्होंने हमें निराशा और हार की वजह से आजादीदी। जब मैं इतिहास पढ़ता हूं, तो मेरा खून खौलता है। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा बन जाते हैं।”


पहले भी विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं हेगड़े


हेगड़े 2014 से 2019 तक केंद्र सरकार कौशल विकास मंत्री रहे। वे 2017 में तब चर्चा में आएथे, तब उन्होंनेकहा था कि भाजपा उस संविधान को बदल देगी, जिसमें धर्मनिरपेक्ष शब्द लिखा है। इसके अलावा वे राहुल गांधी पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए भी चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने रविवार काे ही ट्वीट किया कि बेंगलुरु को हिंदुत्व की राजधानी बन जाना चाहिए और भारत को हिंदुत्व की राजधानी बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि मैं यह कहने से कभी नहीं कतराऊंगा। मुझे इसकी कोई परवाह नहीं।



Popular posts
मध्यप्रदेश पुलिस में पुरानों की जगह लेंगे नए अफसर, 76 डीएसपी की लिस्ट तैयार
Image
कोरोना से जंग की तैयारी / गुजरात में तैयार हुआ सस्ता स्वदेशी वेंटिलेटर, डीआरडीओ ने बनाया पर्सनल सैनिटाइजेशन चैंबर और फेस मास्क
Image
कोरोना से लड़ने की तैयारी / भारत में बना 3.5 किलो का टोस्टर के आकार का वेंटिलेटर, महामारी से निपटने में बड़ी मदद मिलेग
Image
कोरोना से जंग पर बयानबाजी / मोदी की दीये जलाने की अपील पर ममता बोलीं- मेरे लिए वायरस से लड़ना ज्यादा जरूरी, इस पर राजनीतिक युद्ध शुरू मत कीजिए
चीन से 39 गुजराती वापस आए, सभी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा
Image