मध्यप्रदेश को बाद घडिय़ाल स्टेट का दर्जा पहले मिल चुका टाइटर राज्य का दर्जा

मध्यप्रदेश को बाद घडिय़ाल स्टेट का दर्जा पहले मिल चुका टाइटर राज्य का दर्जा





भोपाल। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के बाद अब घडिय़ाल स्टेट का दर्जा हासिल हो गया है। अब चंबल नदी पर बने घडिय़ाल अभ्यारण्य में घडिय़ालों की संख्या बढ़कर 1255 हो गई है।
मध्य प्रदेश को 526 बाघों के साथ ही जहां एक बार फिर टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है, वहीं अब राज्य को जलीय जीव के संरक्षण और संवर्धन के मामले में भी बड़ी उपलब्धि मिली है। वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चंबल नदी में 1255 घडिय़ाल पाए गए हैं। बिहार की गंडक नदी में 255 घडिय़ाल मिले हैं। मुरैना के जिला वन मंडल अधिकारी पी. डी. ग्रेवियल ने बताया कि विभागीय गणना में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से भी ज्यादा घडिय़ाल पाए गए हैं। विभागीय गणना के अनुसार घडिय़ालों की संख्या 1876 है। उल्लेखनीय है कि दुनिया में घडिय़ालों की संख्या में अस्सी के दशक में भारी कमी आई थी और तब केवल 200 घडिय़ाल ही बचे थे। उस समय देश में 96 और चंबल में घडिय़ालों की संख्या 46 आंकी गई थी। उसके बाद मुरैना जिले में चंबल नदी के 435 कि.मी. क्षेत्र को चंबल घडिय़ाल अभ्यारण्य घोषित किया गया था। चंबल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बहती है।




Popular posts
मध्यप्रदेश पुलिस में पुरानों की जगह लेंगे नए अफसर, 76 डीएसपी की लिस्ट तैयार
Image
कोरोना से जंग की तैयारी / गुजरात में तैयार हुआ सस्ता स्वदेशी वेंटिलेटर, डीआरडीओ ने बनाया पर्सनल सैनिटाइजेशन चैंबर और फेस मास्क
Image
कोरोना से लड़ने की तैयारी / भारत में बना 3.5 किलो का टोस्टर के आकार का वेंटिलेटर, महामारी से निपटने में बड़ी मदद मिलेग
Image
कोरोना से जंग पर बयानबाजी / मोदी की दीये जलाने की अपील पर ममता बोलीं- मेरे लिए वायरस से लड़ना ज्यादा जरूरी, इस पर राजनीतिक युद्ध शुरू मत कीजिए
चीन से 39 गुजराती वापस आए, सभी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा
Image