MP में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत, 29 संदिग्ध मरीज मिले
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दिया है। एक महिला मरीज की मौत हो गई। महिला 11 जनवरी से निजी अस्पताल में भर्ती थी। आज उपचार के दौरान डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
बता दें कि इस साल का स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला सामने आया है। इसके साथ ही कई अस्पतालों में 29 संदिग्ध मरीज मिलने की खबर मिल रही है। वहीं दो मरीज पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।
दोनों मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। इधर स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आने से लोगों में एक बार फिर दहशत है। मृतक महिला का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।