नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, 2 साल से था फरार
विदिशा। नाबालि लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के झालावाड़ के जंगलों में छुपा हुआ था। दो साल बाद पुलिस ने उसे दबोचा है। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स दो साल पहले भेड़ चराने गई एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। शिकायत के बाद से पुलिस उसकी खोज में लगी हुई थी।
करारिया थाना पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद राजस्थान के झालावाड़ के जंगलों से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है।