युवती की हालत गंभीर , नागपुर रिफर , आरोपी पुलिस हिरासत में


यह खौफनाक घटना महाराष्ट्र के वर्धा जिले की है | पीड़ित लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रिफर किया गया था | जानकारी के मुताबिक आरोपी खुद भी शादीशुदा है | उसकी पीड़िता से जान पहचान थी | वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से नाराज था जिसके बाद उसने पीड़िता को जलाने वाला खौफनाक कदम उठाया |
वर्धा में हिंगनघाट के नंदोरी चौक में सोमवार सुबह 7 बजे आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया | बताया जाता है कि घटना के वक्त पीड़ित लड़की ड्यूटी पर स्कूल जा रही थी | पेट्रोल से जलने के बाद पीड़िता की हालत गंभीर है | पहले उसका उप-जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, बाद में उसे नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया | इस घटना के बारे में हिंगनघाट पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 24 साल है | वह एक वीमेंस कॉलेज में पिछले 7 महीने से पढ़ा रही थी | पुलिस के मुताबिक पीड़िता से आरोपी शख्स ने कई बार प्यार का इज़हार किया लेकिन पीड़िता ने हामी नहीं भरी | तब गुस्से में आकर युवक ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा ही जला दिया | उधर घटना की जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |